Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
14-Apr-2021

बुरहानपुर के नेपानगर नगर पालिका क्षेत्र में बढते कोरोना के मरीजों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने यहां 80 घंटों का कोरोना कर्फ्यू लगाया है संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे कामकाज की समीक्षा करने कलेक्टर प्रवीण सिंह एसपी राहुल कुमार लोढा नेपानगर पहुंचे कोरोना संक्रमितो को होम क्वारंटाईन किया गया इन संक्रमितों को रोजाना आकस्मिक रूप से मैदानी अमले को तीन बार चेक करना है संक्रमितों के नहीं पाए जाने पर सीधे उनके खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश है । लेकिन समीक्षा के दौरान पाया गया कि नगर पालिका नेपानगर के सीएमओ राजेश मिश्रा व अन्य अफसर कोरोना संक्रमित जो होम क्वारंटाईन हैं उनकी निगरानी में घोर लापरवाही कर रहे है इस पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सार्वजनिक रूप से नगर पालिका के सीएमओ राजेश मिश्रा व अफसरों को फटकार लगाई कलेक्टर ने कहा अगर आप सरकारी आदेशो के पालन करने में सक्षम नही तो दूसरा काम देख ले