Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Apr-2021

टीकमगढ़ जिले की बड़ागांव तहसील के अंतर्गत जमुना खिरक की शासकीय भूमि से कब्जे हटाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रशासन के आदेश के अनुसार आज इस भूमि से अतिक्रमण हटाया जाना था, लेकिन यह खबर फैलते ही वहां हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए और प्रशासन को कोरोना का बहाना लेकर कार्यवाही को टालना पड़ा। प्रशासन के बताये अनुसार पठार की शासकीय भूमि पर पुष्पेंद्र यादव व उनके परिजनों द्वारा अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण किया गया था जिस भूमि पर से प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी किए और कब्जा हटाने के लिए कहा लेकिन उनके द्वारा कब्जा न हटाये जाने पर कार्यवाही की बात कही गई। वहीं पुष्पेंद्र के समर्थन में पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महेश यादव आ गए। उन्होंने इस कार्यवाही को नेताओं के इशारे पर होना बताया। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया है कि पुष्पेंद्र राजनीति का शिकार हो रहे हैं प्रशासन राजनेताओं के दबाव में आकर कार्यवाही करना चाहता है, लेकिन पूरे जिले की कांग्रेस और हजारों लोग उनके साथ हैं उनके इस मकान को नहीं गिरने देंगे। वहीं इस सारे मामले की जानकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने फोन के जरिये पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी दी।