Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Apr-2021

भोपाल में कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के दुर्व्यवहार पर पद से इस्तीफा देने वाले डॉक्टर का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक और कांग्रेस विधायक की धमकी देने का मामला सामने आया है। यह मामला जबलपुर का है। कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने कोरोना ड्यूटी में तैनात महिला हेड कांस्टेबल को खरी-खोटी सुना दी। इतना ही नहीं भनोट उसे सस्पेंड कराने की धमकी तक दे डाली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं। गोराबाजार थाने की हेड कांस्टेबल लक्ष्मी बेन की सोमवार को थाने के पास ही चेकिंग लगी थी। वह चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वहां से निकले एक डंपर चालक का बिना मास्क में चालान बनाया। इसके अलावा वहां कई अन्य लोगों के भी बिना मास्क में चालान बनाया गया। इसी बीच किसी ने कांग्रेस विधायक एवं पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट से शिकायत की। मौके पर कार से पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री भनोत हेड कांस्टेबल लक्ष्मी पर भड़क गए। वायरल हुए वीडियो में पूर्व वित्त मंत्री साफ कहते नजर आ रहे हैं कि मास्क की आड़ में वसूली हो रही है। भनोट ने महिला हेड कांस्टेबल को सस्पेंड करने की धमकी भी दी।