Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
12-Apr-2021

उज्जैन शहर में जहां एक और पुलिस लॉकडाउन के चलते दुकानें बंद करवाने में व्यस्त थी वहीं दूसरी ओर पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। गोलीबारी में घायल हुआ युवक बाइक से जान बचाकर भागा। भागते हुए वह आगरा रोड स्थित दरगाह के सामने जा गिरा।माधव नगर अस्पताल के सामने स्थित APM चेंबर के सामने कीर्ति नगर निवासी लोकेश उर्फ़ काजू पिता रामचंद्र ठाकुर को आयुष उर्फ बच्चा ने पिस्टल से गोली मार दी। गोली लोकेश के पेट में जा लगी। घटना के समय लोकेश बाइक पर बैठा हुआ था। गोली लगते ही लोकेश बाइक लेकर जीरो पॉइंट ब्रिज से होता हुआ दरगाह मंडी चौराहे पर जा पहुंचा। जहां वह अचेत होकर सड़क पर जा गिरा। उसे गिरता देख मौके पर मौजूद चिमनगंज थाने का स्टॉप तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा।