Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
10-Apr-2021

इंदौर में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 60 घंटे के लॉकडाउन को 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक बढ़ाया जा सकता है। कलेक्टर ने यह संकेत दे दिए हैं। CM शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार दोपहर में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में सदस्यों से बात की। सभी ने कोरोना चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव दिया था। कलेक्टर ने साफ कर दिया है कि कमेटी ने जो सुझाव दिया है, उससे सरकार सहमत है। ऐसे में लॉकडाउन बढ़ेगा, जो भी गाइडलाइन रहेगी वह जल्दी जारी कर दी जाएगी। इसमें हम सब्जी, दूध और राशन के लिए कुछ रियायतें देंगे।