Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
09-Apr-2021

मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति अब कंट्रोल से बाहर हो गई है जिसके लिए अब भगवान का सहारा लिया जा रहा है । श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने कोरोना संक्रमण कम करने के लिए प्रदोष पर्व से अति रूद्र महामृत्युंजय अनुष्ठान प्रारंभ किया है। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा आयोजित 11 दिवसीय अनुष्ठान के दौरान 76 पंडित दो शिफ्ट में प्रतिदिन एक महारुद्र महामृत्युंजय जाप करेंगे। 11 दिन में 11 महारुद्र से एक अति रुद्र महामृत्युंजय जाप होगा। बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल को समापन वाले दिन CM शिवराजसिंह चौहान आहुति दे सकते है।