Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-Apr-2021

आज पुलिस अधीक्षक सीहोर एस.एस.चौहान के नेतृत्व में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम व आमजन को जागरूक करने के लिए इछावर में बस स्टैंड पर कोरोना से बचाव व सरकार की ओर से जारी एडवायज का पालन करने के साथ ही आमजन से पालन करवाने कि समझाईश दी गई। साथ ही सामाजिक दूरी बनाये रखने, मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने, बार-बार साबुन से हाथ धोने हेतु बताया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर समीर इछावर एसडीएम विष्णु प्रसाद यादव इछावर थाना प्रभारी ऊषा मरावी मौजूद रहे।