Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Apr-2021

करैरा तहसील कार्यालय के नजदीक निवास करने वाले किसान जहार सिंह पुत्र धनीराम गुर्जर के यहाँ मंगल-बुधवार की दरम्यानी रात को अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया जिसमे वह 1 करोड़ 24 लाख नकद , सोने की एक तोला वजनी दो जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र सोने का एक तोला, 250 ग्राम बजनी चांदी की पायल ले गए। किसान के घर में हुई चोरी के बाद अब सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी राशि किसान के पास आई कहां से किसान का कहना है कि उसने कुछ दिन पहले ही पूर्व विधायक जसवंत जाटव के भाई और एक अन्य व्यक्ति को यह जमीन बेची थी। अब इतनी बड़ी राशि नगद रूप से देकर जमीन क्रय करने का मामला भी सवालों के घेरे में है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यह राशि पूर्व में मध्यप्रदेश में हुए विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़ी तो नहीं है। पुलिस पूरे मामले में चुप्पी साध कर बैठ गई है। खुलकर कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बोल रहा है।