Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Apr-2021

सीहोर जिले के इछावर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत नादान में सरपंच और सचिव में खींचतान चल रही है। जिसके चलते गांव में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। शासन से राशि मिलने के बाद भी ग्रामीणों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सरपंच का कहना है,कि सचिव जसमतसिंह ठाकुर उनकी सुन नहीं रहा है। और सरपंच सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच रामस्वरूप उईके का कहना है कि सचिव मनमानी कर रहे हैं। वे उनकी नहीं सुन रहे हैं। इस वजह से विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। सरपंच रामस्वरूप का कहना है कि ग्राम पंचायत में रोजगार गारंटी से मजदूरों से जो काम होना चाहिए। वह सभी कार्य सचिव अपनी मनमर्जी से मशीनों से करवाता है। गांव के सीधे साधे लोगों के खाते में पैसे डलवा कर उनसे अंगूठा लगवा कर पैसे निकाल लेता है।