Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
05-Apr-2021

जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कलेक्टर अजय गुप्ता ने बताया की सभी लोगों द्वारा मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के लिए जुर्माना दोगुना कर दिया गया है । बिना मास्क लगाए लोगों पर जुर्माना ₹50 से बढ़ाकर ₹100 कर दिया गया है । इसी प्रकार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध ₹ 250 से बढ़ाकर ₹500 जुर्माना किया गया है। कलेक्टर गुप्ता ने सभी नागरिकों से अपील की है कि मास्क लगाएं , सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहे और समाज को सुरक्षित रखें।