Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
03-Apr-2021

सीहोर जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर चल रहे रोको टोको अभियान को प्रभावी बनाने के लिये कलेक्टर अजय गुप्ता और जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुदनी नसरुल्लागंज में चल रहे अभियान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने अधिकारियों द्वारा की जा रही चालानी कार्यवाही को देखा और बिना मास्क लगाये लोगों के चालान बनवाये। कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूरी सावधानियाँ बरतें। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आर्थिक गतिविधियाँ संचालित करें। इसके साथ ही कलेक्टर अजय गुप्ता ने नसरुल्लागंज के उप स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर अजय गुप्ता ने कहा कि वैक्सीनेशन से कोरोना के विरुद्ध शरीर में प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न होती है। टीके के किसी तरह के कोई साइड-इफेक्ट्स नहीं हैं। उन्होने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि कोविड़-19 के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए रोको-टोको अभियान संघनता से चलाया जाए।