Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
03-Apr-2021

वसंत के बाद वृक्षों पर नए पत्ते आना शुरू हो जाते हैं। उनकी यह हरियाली पतझड़ आने तक रहती है। सागर डॉ. हरीसिंह गौर विवि रोड पर एक पेड़ ऐसा है जो हर रात हरा हो जाता है। रात होते-होते पेड़ पर सैकड़ों हजारों तोते बैठ जाते हैं। तब ऐसा लगता है पेड़ पर हरे भरे पत्ते लगे हों। डॉ. हरीसिंह गौर विवि सागर में जूलॉजी विभाग की प्रो. वर्षा शर्मा ने बताया कि ये सर्वभोजी होते हैं। जो फल, अनाज और छोटे कीड़े-मकोड़ों को खाते हैं। ये बड़े समूहों में देखे जा सकते हैं। ये गर्म जलवायु में रहना पसंद करते हैं।