Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
03-Apr-2021

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है. लेकिन, दमोह जिले में जनप्रतिनिधि से लेकर जनता ने कोरोना गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ाईं. भाजपा विधायक विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी ने जहां गाने गाकर माहौल बनाया वहीं लोगों ने भी बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए. लोगों ने एक-दूसरे की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया.दरअसल, यहां रंगपंचमी के दौरान व्यापारी संघ ने होली मिलन समारोह आयोजित किया था. इसमें सभी पार्टियों के लोग शामिल हुए. बाकायदा मंच सजाया गया, बार बालाएं बुलाई गईं और उनके ठुमकों पर जमकर ठुमके लगाए गए. इस दौरान न कोई मास्क, न कोई सेनेटाइजर और न किसी तरह की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।