Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
02-Apr-2021

तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये राजस्व, पुलिस तथा नगर पालिका अमले द्वारा मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। सीहोर नगर में आज 98 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गई । जिसमें 10 हजार 600 रूपये का फाइन लगाया गया। रोको-टोको अभियान के तहत भोपाल नाका, बस स्टैंड और नदी चैराहे पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में एसडीएम रवि वर्मा नगर पलिका अधिकारी तथा कोटवार शामिल थे।।