Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
02-Apr-2021

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते राजधानी भोपाल में रंग पंचमी का त्यौहार फीका रहा । राजधानी भोपाल में रंग पंचमी पर निकलने वाला जुलूस इस बार कोरोना संक्रमण के चलते नहीं निकला इतना ही नहीं भोपाल में रंग पंचमी के त्यौहार पर हुरियारों की टोली भी नजर नहीं आई । और लोग अपने घरों के आसपास ही आपस में अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे के साथ रंग पंचमी का त्यौहार मनाते नजर आए ।