Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
31-Mar-2021

राज्य शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की शिकायतों को सुनने एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु प्रदेश के थानों में घटित अपराध वर्गीकरण के आधार पर 700 उर्जा महिला डेस्क स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्यवन एवं शुभारंभ की तैयारियॉं थाना स्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं।इसी क्रम में सीहोर जिले के 17 थानों में से 13 पुलिस थानों में इसे स्थापित कर प्रांरभ कराया जा रहा है। इन सभी थानों में महिला उप निरीक्षकों को डेस्क प्रभारी नियुक्त किया गया है यह डेस्क महिलाओं के संबंध में विशेषज्ञ इकाई के रूप में कार्य करेंगी,जिसे पूर्ण रूप से महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा संचालित किया जाएगा। डेस्क के माध्यम से थानों में महिलाओं को सौहार्दपूर्ण एवं मित्रवत वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। इसका प्रमुख उद्धेश्य महिलाओं को पुलिस के द्वारा की जाने वाली प्रक्रिया और उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराया जाना,आने वाली महिलाओं की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना जाकर उनका त्वरित एवं वैधानिक समाधान किया जाना