Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Mar-2021

बुरहानपुर जिले की खकनार तहसील के शेखपुरा ग्राम में 25 मार्च की मध्य रात्रि से 27 मार्च की मध्य रात्रि तक लॉकडाउन घोषित किया गया है यहां बढ़ते कोरोना सक्रमण और महाराष्ट्र से लोगों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर के द्वारा 2 दिन का लॉक डाउन घोषित किया गया है इस संबंध में अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम शेखापुर में कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है लॉकडाउन के चलते ग्रामीणों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए सभी आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराया गया है पिछले 24 घंटों में ग्राम में स्थिति सामान्य है लोग अपने घरों में रहकर लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं