Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Mar-2021

भोपाल में होली समेत अन्य त्योहारों को सार्वजनिक रूप से मनाने पर रोक लगा दी गई है। अब सिर्फ घर पर ही रहकर यह मना सकते हैं। सार्वजनिक रूप से कोई भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी। रात का कर्फ्यू भी अब रात 10 बजे की जगह रात 9 बजे से शुरू होगा। खाने की होम डिलीवरी भी रात 10 बजे तक हो सकेगी। होली पर सभी कार्यालय और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, इसलिए बिना किसी कारण के बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में शुक्रवार को कलेक्टर अविनाश लवानिया ने क्राइसिस मैनेजमेंट के साथ अहम बैठक के बाद लॉकडाउन की नई गाइड लाइन जारी कर दी। इसके आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।