Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
22-Mar-2021

सीधी सड़क हादसे के बाद परिवहन विभाग के सख्त निर्देश पर सीहोर परिवहन अधिकारी सक्रिय नजर आ रहे हैं, वही आज भी सीहोर में भोपाल इंदौर हाईवे रोड पर सीहोर परिवहन अधिकारी द्वारा सख्त चेकिंग की गई, जहां परिवहन अधिकारी द्वारा तमाम बाहनों के कागज, ओवरलोडिंग बसों में सवारी, सहित कई बिंदुओं पर चेकिंग कर चलानी कार्रवाई की गई, जिला परिवहन अधिकारी रितेश तिवारी ने बताया कि पिछले 1 महीने से वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें लगभग एक लाख रुपए के चालान काटे गए और आज भी कई वाहनों पर कार्रवाई कर चालान काटे गए, आगे भी इस प्रकार का चेकिंग अभियान जारी रहेगा।