Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
22-Mar-2021

लोकायुक्त पुलिस की टीम ने शिवपुरी जिले के रन्नौद तहसील के पटवारी अवधेश शर्मा को तीन हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकडा है। सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि शिवपुरी के इंदार थाना क्षेत्र के खतौरा निवासी हरनाम सिंह ने कृषि भूमि का बंटवारा करने के लिये आवेदन दिया। इस पर से पटवारी अवधेश शर्मा ने उससे १० हजार रूपये रिश्वत के मांगे। इतना ही नहीं हरनाम ने पटवारी अवधेश शर्मा को ७००० रूपये पूर्व में ही दे दिये थे। आज शेष तीन हजार रूपये हरनाम ने पटवारी अवधेश शर्मा को देना थे। हरनाम ने सोमवार को पटवारी के कार्यालय तहसील रन्नौद में जैसे ही तीन हजार रूपये पटवारी को दिये वैसे ही पास ही खडी लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे रंगे हाथो दबोच लिया। लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि कार्रवाई जारी है।