Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
22-Mar-2021

CM शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है। ऐसे में प्रदेश में किसी भी आयोजन में 20 अधिक लोगों की संख्या नहीं होगी। देश में सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं। इसलिए महाराष्ट्र से लगे जिलों में विशेष सतर्कता रखी जाए। CM ने सोमवार को मंत्रालय से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों की कोराना पर बनी क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों के सदस्याें से बात की। इस दौरान विधायक और सांसद भी मौजूद रहे। CM ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अफसर भी मास्क लगाएं। बैठक में CM ने कहा- स्थानीय जनप्रतिनिधि और अफसर "मेरा मास्क मेरी सुरक्षा" स्लोगन के साथ सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करें। इसको लेकर जन जागरण अभियान भी चलाएं। रोज सुबह 11 बजे और शाम 7 बजे खुद मास्क लगाकर लोगों को भी मास्क लगाने की समझाइश दें। उन लोगों को रोकें-टोकें, जिन्होंने मास्क नहीं लगाए। इसमें धर्मगुरु भी सहयोग करें।