Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
22-Mar-2021

नसरुल्लागंज से स्वास्थ्य विभाग के अफसर टारगेट पूरा करने के चक्कर में कर रहे हैं लोगों की जान से खिलवाड़ गर्भवती महिला की कर दी नसबंदी मामला नसरुल्लागंज सिविल अस्पताल का है। 12 दिसंबर 2020 में नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें नसरुल्लागंज तहसील के ग्राम इमलाड़ा ग्राम की महिला का शिविर में नसबंदी का ऑपरेशन किया गया था। जब महिला का 1 महीने के बाद पेट दर्द हुआ और डॉक्टरों ने जब महिला को सोनोग्राफी कराने का बोला तो जांच में 49 दिन का महिला के पेट में गर्भ पाया गया। जिससे परिवार जनों के होश उड़ गए वही कुछ दिनों बाद महिला का गर्भपात हो गया। जैसे तैसे महिला बच पाई। वही एक तो बच्चे की जान गई ऊपर से महिला की जान पर बन आई सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की इतनी बड़ी लापरवाही सवाल खड़े कर रही है। वही महिला के पति ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को आवेदन लिखकर इसकी शिकायत की और जांच में दोषी पाए गए लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की हैं। नसरुल्लागंज से शिवराजसिंह राजपूत