Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
20-Mar-2021

युवक और युवती ने लगाई फांसी,जाने पूरी खबर इछावर सीहोर जिले की इछावर तहसील से लगभग 7 किलोमीटर दूर ग्राम लसुडिया कांगर में एक युवती और एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार अनिता पिता हरिकिशन उम्र लगभग 14 वर्ष निवासी ग्राम लसूडिया कांगर ने शुक्रवार शाम को अपने घर मे फाँसी लगाई। जानकारी के अनुसार युवती ने फांसी लगाई तब घर पर कोई नहीं था। वही शनिवार की सुबह लसूडिया कांगर निवासी विनोद उर्फ विमलेश पिता करणसिंह मालवीय ने फांसी लगा ली। विमलेश ने लसूड़िया कांगर से 3 किलोमीटर दूर तालाब के पास फांसी लगाई। जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम से ही विमलेश घर से गायब था। पूरा मामला प्रेम संगम का बताया जा रहा है। वही इछावर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जाँच कर रही है। इछावर से शिवराजसिंह राजपूत