Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Mar-2021

प्रदेश भाजपा कार्यालय में यौन शोषण का मामला सामने आया है। एक महिला कार्यकर्ता ने राजधानी भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय के पुस्तकालय में उसके साथ यौन शोषण का आरोप लगाया है। कार्यकर्ता का आरोप है कि पुस्तकालय में उसके साथ एक बुजुर्ग ने अभद्रता की। यही नहीं कार्यकर्ता की एक सहेली ने भी बुजुर्ग पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ता ने आपबीती वीडियो जारी कर बताई है। उधर, भाजपा ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है। पीडि़ता का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।