Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Mar-2021

मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की महत्वपूर्ण योजना सीएम हेल्पलाइन छोटे कर्मचारियों के लिए मुसीबत बनती हुई दिखाई दे रही है मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर के इछावर जनपद पचांयत के ग्राम सतपिपलिया के पंचायत सचिव कमलेश सगवालिया ने ग्राम में पहुंचकर सीएम हेल्पलाइन का निराकरण के लिए अमर सिंह के पास पहुंचे जिन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी मुझे प्रधानमंत्री आवास व राशन कार्ड का लाभ नही मिल रहा है इन मामलों को लेकर समझाने गए थे कि नियम के तहत ही यह योजना का लाभ मिलेगा लेकिन अमर सिहं ने पंचायत सचिव कमलेश के साथ बदतमीजी करते हुए झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया इसको लेकर जनपद पंचायत का समस्त स्टाफ और 70 पंचायत के पंचायत सचिव एकजुट होकर रैली निकालकर अनुविभागीय अधिकारी इछावर,मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंप इस पूरे मामले की जांच के लिए ज्ञापन सौंपा