Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Mar-2021

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भोपाल और इंदौर में कल यानी 17 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को CM शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा बैठक में लिया। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग जारी रहेगी, वे एक हफ्ते आइसोलेशन में भी रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के 8 शहरों जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल और खरगाेन में रात10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे। इन शहरों में कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन बाजार अनिवार्य रूप से बंद रहेेंगे। ये आदेश भी 17 मार्च से लागू होंगे।