Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
15-Mar-2021

दुनियाभर में कोरोना वायरस के खात्‍मे को लेकर वैक्‍सीन अभियान चलाया जा रहा है. कोरोना वैक्‍सीनेशन के बीच डेनमार्क से एक डराने वाली खबर सामने आई है. डेनमार्क ने एस्ट्राजेनेका वैक्‍सीन लेने के बाद ब्लड क्लॉटिंग की शिकायत मिलने के बाद एस्ट्राजेनेका वैक्‍सीन पर अस्‍थायी रूप से रोक लगा दी है. डेनमार्क की ओर से ये जानकारी दी गई है कि कोरोना वैक्‍सीनेशन के बाद ब्लड क्लॉट बनने का मामला सामने आया है. जिसके बाद अब वैक्‍सीन कंपनी की ओर से सफाई दी गई है. कंपनी ने कहा है कि जिन लोगों को वैक्सीन दी गई थी, उन लोगों के सेफ्टी डेटा रिव्यू में वैक्सीन से खून के थक्के बनने के खतरे का कोई सबूत नहीं मिला है. वैक्‍सीन से ब्लड क्लॉटिंग की शिकायत के बाद कंपनी ने ब्रिटेन और यूरोपियन यूनियन में एक करोड़ सत्तर लाख लोगों के सेफ्टी डेटा का रिव्यू किया है.