Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Mar-2021

सीहोर तहसील के एक दर्जन से भी अधिक गांवो में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है जजातर नुकसान श्यामपुर क्षेत्र में हुआ है जिससे किसान काफी निराश ओर परेशान है वही पीपलिया मीरा के किसान सज्जन सिंह मेवाडा तो खेतों देख देख कर बुरा हाल है बीती रात को अधिक आंधी ओर तूफान ओर ओलावृष्टि से उनकी गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई जिस पर दुखी होकर जैसे ही किसान गांव से ऊपर अपने खेतों पर आया और रोने लगा लोट मार रहा है किसान दुखी और परेशान है बताया जाता है कि किसान के ऊपर बैंक का कर्जा भी है ओर फसल इस तरह पूरी खराब हो गई इसमे कैसे बैंक का कर्जा चुका पाऊँगा वही उधर प्रशासन ने भी तेज हवा , बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान के निरीक्षण के लिए आज पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्ष सिंह , अपर कलेक्टर श्रीमती गुंचा सनोवर सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार नायब तहसीलदार तथा पटवारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लगातार सुबह से निरीक्षण किया जा रहा है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्ष सिंह एवं अपर कलेक्टर श्रीमती गुंचा सनोवर ने श्यमपुर तहसील के प्रभावित क्षेत्रों की फसलों का निरीक्षण किया। वही अनुविभागीय अधिकारी सीहोर रवि वर्मा ने बताया की फसलों को बारिश से कोई नुकसान नहीं हुआ है। हा लेकिन फसल तेज आंधी के कारण झुक गयी है।