Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
12-Mar-2021

स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड व नगर पालिक निगम द्वारा स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता के लिए साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है यह रैली रविवार को आयोजित की जाएगी ।साइकल रैली पांच स्थानों से शुरू होकर तात्या नगर स्टेडियम पर समाप्त होगी। रैली सुबहा 6:30 बजे से प्रारंभ होगी। यह रैली शहर के तीन स्थानो से शुरू होगी जो सी-21 मॉल, होशंगाबाद रोड, मिनाल रैसीडेंसी, जे.के. रोड, स्वर्ण जयंती, इकबाल मैदान, लालघाटी से प्रारभ होगी। टी.टी. नगर स्टेडियम पहुंचकर स्वच्छता एवं मतदान की शपथ के साथ रैली का समापन किया जाएगा। स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सीईओ आदित्य सिंह ने बताया की पांचों प्वाईंट से स्मार्ट सिटी की साईकिले उपलब्ध कराई जाएंगी। रैली के प्रत्येक रूट के लिए अलग अलग रंग के टोकन बनाए गए है जिन्हें रजिस्ट्रेशन के पश्चात् साईकिल चालकों को दिया जाएगा। इस टोकन के आधार पर ही दिया जाएगा। यह रैली लोगो स्वाच्छता के प्रति जागरूक करने और मतदान करने के लिये आयोजित की जा रही है ऐसे मे कोविड के नियम का विशेष ध्यान रखा जाएगा ।