Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
12-Mar-2021

गुरुवार को नगर परिषद इछावर में पूर्व राजस्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक करणसिंह वर्मा ने हितग्राहियों को पट्टे एवं आवास वितरण किये। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मध्यप्रदेश के लोगों में खुशहाली आई है। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का यह सपना था कि मध्यप्रदेश में पैदा हुए हर व्यक्ति के पास भूमि का एक टुकड़ा हो जहां वह घर बनाकर इज्जत के साथ रह सके। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का यह सपना अब साकार रूप लेता जा रहा है। हालांकि कार्यक्रम में अवस्थाएं देखी गई। जहां एक और कोरोना वायरस का समय चल रहा है। विधायक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के घर तोडती हैं। कांग्रेस के 15 महीनों की सरकार ने गरीबों की नींद उड़ा दी थी।जबकि हमारी सरकार द्वारा लोगों के घर तोड़े नहीं बल्कि बनाए जाते हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक वर्मा ने कहा कि जिन लोगों के आवाज आधे अधूरे हैं। जिन लोगों की किस्त आधी अधूरी आई है। उनका बहुत जल्द ही कार्य पूरा किया जाएगा।