Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
10-Mar-2021

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इछावर को यह पुरस्कार उप जिला स्तरीय श्रेणी के अस्पताल सिविल अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीसरी बार प्राप्त हुआ है। पुरस्कार के तौर पर 15 लाख रुपये की राशि का वितरण किया गया। वहीं 2020-21 में फिर से इछावर को यह पुरस्कार मिला है। प्रथम और अब लगातार तीसरे साल में अकेले खुद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएमओ डॉ. बीबी शर्मा ने बताया कि यह पुरस्कार केंद्र के समस्त पैरामेडिकल स्टाफ,सफाई कर्मियों के संयुक्त प्रयासों से मिला है। अगला लक्ष्य एनक्यूएएस प्रमाण-पत्र प्राप्त करना है। जिसके लिए विभाग कमर कसे हुए है। अवार्ड की 15 लाख की इस राशि से अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी।