Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
09-Mar-2021

अशोक नगर:- अंतर्राष्टीय महिला दिवास के उपलक्ष में अशोक नगर में तीन दिवसीय कार्यक्रम चल रहे है।महिलाओ के सम्मान और उनके अंदर छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक,कलात्मक एवम खेल कूद प्रतियोगिताओ का आयोजन इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में किया गया है। इसी क्रम में दूसरे दिन महिला बाल विकास विभाग ने आंगनवड़ियो में सेवारत महिला कार्यकर्ताओ को रस्सा कस्सी ओर कब्बडी जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  जिले में पहली बार कोई ऐसा आयोजन हुआ जिसमें महिला कार्यकर्ताओ ने इन तरह उत्साह के साथ भाग किया।  विभाग के जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि  इन प्रतियोगिताओ का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्सहित करने और उनके काम के दबाव को कम करना था।  इन प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी की महिला कार्यकर्ताओ ने खूब उत्साह से भाग लिया। उनका कहना था  कि इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया है इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिये हमे हमारा बचपन याद आगया।