Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
09-Mar-2021

मंगलवार को शिवराज कैबिनेट की बैठक में किसानों को लेकर कई बड़े और अहम निर्णय लिए गए । इन निर्णय पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने खुशी जाहिर की है उन्होंने किसानों की ओर से सीएम शिवराज को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश देश का इकलौता ऐसा राज्य है जहां किसानों को जीरो परसेंट पर सरकार द्वारा ऋण दिया जाता है । और अब कृषि उपकरणों की खरीद पर रियायत देकर सीएम शिवराज ने किसानों को बड़ी सौगात दी है ।