Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-Mar-2021

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को मंगलम संस्था और एकता परिषद के संयुक्त तत्वधान में महिला जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मौजूद बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ अजय खेमरिया ने अपने संबोधन में कहा कि शिवपुरी जिले में सहरिया आदिवासी बड़ी संख्या में है। इस समाज के लोग अपने बच्चियों को पढ़ाने में पीछे रहते हैं इसलिए हर आदिवासी महिला को अपनी बच्चियों को पढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए।इस मौके पर आदिवासी समाज की रामदेई आदिवासी, भागेती आदिवासी, पिस्ता आदिवासी को सम्मानित किया गया। साथ ही सहरिया आदिवासी समाज की दस गांव की महिला मुखिया इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं।