Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
05-Mar-2021

छतरपुर एसपी ऑफिस मे उस समय हडकंम्प की स्थिति निर्मित हो गई ,जब एक महिला ग्रामीणों के साथ अपने ऊपर केरोसिन का तेल डालकर पहुंच गई,और अपने ऊपर आग लगाने की धमकी देने लगी ,महिला द्वारा आत्मदाह की धमकी देने की सूचना पर भारी पुलिस बल एस पी आँफिस पहुंच गया और महिला को समझाने लगा ,महिला का आरोप है कि उसके बेटे शनि सिंह चंदेल पर जमीनी विवाद को लेकर हरिजन एक्ट का मामला अजाक थाने मे दर्ज हो गया जिसकी शिकायत महिला अपने परिजनो और ढरारी गांव के ग्रामीणो के साथ एस पी शिकायत करने पहुंची थी ,उसका आरोप है कि उसके बेटे और परिजनो को जमीन विवाद की वजह से झूठी शिकायत थाने मे होती है और जिसकी वजह से पूरा परिवार परेशान है ,वही पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हरिजन एक्ट का मामला दर्ज हुआ था जिससे कोर्ट ने जेल भेज दिया है।