Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
04-Mar-2021

विधानसभा में गुरुवार से बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान विपक्ष की तरफ पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने कहा कि गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कमलनाथ सरकार ने योजना बनाई थी। जिसे अब सीएम राइजिंग स्कीम के नाम से लॉन्च किया जा रहा है। उन्होंने वित्त मंत्री से मांग की है कि इस स्कीम में टीचर्स का अलग कैडर बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कमलनाथ सरकार ने राइट टू वॉटर योजना बनाई थी, जिसे अब शिवराज सरकार जल-जीवन मिशन के नाम से लागू करने जा रही है।