Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
04-Mar-2021

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड पर कुछ लोगो द्वारा दीपू नाम के लड़के के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल हुआ है। मारपीट में दीपू गंभीर घायल हुआ जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया हालात गंभीर होने के कारण दीपू को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी सिविल लाइन थाने दी गई जिस थाना प्रभारी जीतेन्द्र वर्मा के द्वारा कार्यवाही करते हुए अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। वही दूसरा मारपीट का वीडियो सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के परिवार परामर्श केंद्र मे आये बमीठा और गठेवरा के दो पक्षों का परिवार परामर्श केंद्र में मामला चल रहा था दोनों पक्षों में परामर्श केंद्र के बाहर आपस में बात-विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और दोनों ने एक दूसरे का जमकर लात घूंसे बरसाए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।