Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
04-Mar-2021

प्रदेश के उज्जैन के नागदा में दो दिन पूर्व युवती की हत्‍या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. युवती के सौतले पिता ने ही अपनी बेटी की हत्‍या की थी. पुलिस ने खुलासा किया क‍ि आयेदिन होने वाली पिता और बेटी के विवाद के बीच दो दिन पहले एक बार फिर बाप बेटी में विवाद हुआ था. इस बीच बातों-बातों में युवती ने अपने पिता को गंजा कह दिया, जिस पर नाराज होकर पिता ने अपनी सौतेली बेटी पर ईंट से सि‍र पर वार कर दिया. इसके चलते सोनाली की मौके पर ही मौत हो गई थी। इससे पहले सोनाली की हत्‍या को लेकर पिता ने पुलिस को गुमराह करते हुए हत्‍या का आरोप सोनाली के पति लगाया था.