Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
01-Mar-2021

विधानसभा के बजट सत्र में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधयक कमलेश्वर पटेल ने सीधी बस हादसे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया था। जिस पर सदन में करीब दो घंटे चर्चा हुई। इसके बाद परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि बस हादसे में मरने वालों के परिजनों को बीमा की राशि अधिक से अधिक दिलाने के लिए कोर्ट में सरकार केस लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हादसे की मजिस्ट्रियल जांच हो रही है। जांच की रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।