Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
01-Mar-2021

1. नर्सिंग छात्रों ने आज अपने जनरल प्रमोशन की मांग को लेकर मेडीकल विश्वविद्यालय में एक दिवसीय उपवास कर अपनी मांग की ओर विवि का ध्यान आर्षित करवाया। नर्सिंग छात्रों के इस आंदोलन को एनएसयूआई के छात्रों ने अपना समर्थन दिया है। उपवास करने वालों छात्रों का कहना है कि हमने अपनी मांग को लेकर भोपाल में भी प्रदर्शन किया है, अब हम अपनी मांग पूरी होने के बाद ही यहां से हटेंगे। गौरतलब है कि कोरोना के कारण नर्सिंग के छात्रों की पढ़ाई नहीं हो सकी है और छात्र लंबे समय से जनरल प्रमोशन की मांग कर रही है। 2. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के लिये सेफ सिटी कार्यक्रम का आयोजन जवाहर लाल नेहरू और डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड की महिलाओं के लिये किया गया। कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में महिलाओं को शहर के भीतर सुरक्षित रहने के उपाय बताये गये और महिलाओं के प्रति होने वाली उत्पीडन की घटनाओं के बारे में जागरूक किया गया। 3. जबलपुर डिविजनल आप्टोमेट्री वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जबलपुर में रविवार को 5वीं आप्टोमेट्री कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कांफ्रेंस में देश भर के चुनिंदा नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल हुए और नेत्र रोग से संबंधित जानकारियां आपस में शेयर की। नेत्ररोग विषेशज्ञों ने बताया कि है कोरोना काल मे घर पर रहने और आनलाईन क्लास होने की वजह से बच्चों और युवाओ में नेत्ररोग की समस्याएं बढ़ी है। इसकी रोकथाम और समय पर सही इलाज लोगो को कैसे दिया जाए इस पर विशेषज्ञों ने कांफ्रेंस में अपने विचार रखे। 4. गढ़ा थाना पुलिस ने पुलिसकर्मी बनकर धोखाधड़ी करने वाले एक युवक को पकड़ा है। पकडे गये आरोपी सोमनाथ साहू के पास से पुलिस ने एक मोबाइल दो सिम कार्ड और एक एटीएम कार्ड जप्त कर अदालत में पेश किया है। बताया जाता है गढ़ा थाना इलाके में रहने वाले आकाश मल्लाह को 17 फरवरी के दिन पिसनहारी की माढिया के पास एक मोबाइल फोन बंद हालात में मिला था। आकाश ने मोबाइल ये सोच कर उठा लिया कि जिसका होगा उसे सिम लगाकर वापस लौटा दूंगा। आकाश ने जैसे ही उस मोबाइल में अपनी सिम डाली उसे फोन आया कि मैं गढ़ा थाने का एसआई मरावी बोल रहा हूँ तुमने ये मोबाइल चोरी किया है । मोबाइल चोरी के अपराध में तुन्हें जेल जाना पड़ेगा। पीडि़त आकाश घबरा गया और उसने ये बात अपने सहयोगी साथियो को बताई। आकाश के साथियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी बाइट-राकेश तिवारी थाना प्रभारी गढ़ा 5. शहर में आयोजित मध्यप्रदेश आर्मेचर बॉक्सिंग एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में कुछ सदस्यों को शामिल नही किये जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। जबलपुर के नर्मदा क्लब में आयोजित इस बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय सेठ और सचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ अविश्वास मत कुछ सदस्यों द्वारा लाया गया था। होमगार्ड सैनिकों ने इंसाफ के लिए नए सिरे से लगाई गुहार 6. प्रदेश के होमगार्ड सैनिक कई साल पहले अपने वेतन के नाकाफी होने को लेकर हाई कोर्ट की शरण में आए थे। उनके मामले में हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश पारित किया था। जिसके बाद पुलिस आरक्षकों की भांति वेतन मिलने का रास्ता खुला था। हालांकि इस मामले में राज्य की ओर से अवमानना को लेकर कोई कमी नहीं की गई। अब होमगार्ड सैनिक नियमितिकरण को लेकर एक बार फिर हाई कोर्ट चले आए हैं। उनकी ओर से याचिकाएं दायर की गई हैं। जबलपुर के अलावा इंदौर व ग्वालियर बेंच में भी याचिकाएं सुनवाई के लिए लगी हैं। है। जबलपुर के बैंड ने सात दिनों तक दी प्रस्तुति 7. कोरोना के अलग-अलग तरीके से लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। काफी नकारात्मक खबरों के बीच कुछ सकारात्मक बातों ने लोगों के बीच उम्मीद की किरण जगाए रखी है। कुछ ऐसी ही सुखद खबर है शहर के पहले महिला बैंड जानकी बैंड के निर्माण की। जिसका निर्माण कोरोनाकाल में हुआ। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद जब नाट्य लोक संस्था व बाल भवन के बच्चे श्रीजानकीरमण कॉलेज में नियमित अभ्यास के लिए पहुंचे तब जानकी बैंड का विचार आया और फिर डॉ. शिप्रा सुल्लेरे के संगीत निर्देशन व प्राचार्य डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शहर का पहला महिला बैंड बना। जिसमें दोनों संस्थाओं ने बेहतर महिला कलाकारों को शामिल किया गया। निर्माण के बाद से ही जानकी बैंड निरंतर अपनी प्रस्तुतियों से खूब सराहना बटोर रहा है। 36 माह की समय-सीमा में 10 गुजरे 8. लंबी कवायद, चार टेण्डर प्रक्रिया के बाद दमोह नाका-मदन महल फ्लाईओवर का निर्माण 10 माह पहले आरंभ तो गया पर इसके निर्माण की गति बताती है कि तय समय सीमा में इसका बन पाना बेहद कठिन होगा। अभी निर्माण जहाँ चल रहा है, वहाँ पिलर तो दिखने लगे और काम होता भी दिख रहा है, पर पूरी ऊर्जा के साथ और जरूरी हिस्सों में पहले प्राथमिकता से काम हो ऐसा कतई नजर नहीं आ रहा है। इस उपयोगी संरचना का निर्माण टारगेट 36 माह है इनमें से 10 माह गुजर गए यानी बचे 26 माह में इसको बनाकर देना है। दुकानदार को धक्का देकर ड्रॉज में रखे पैसे छीन ले गए 9. बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान में ऑइल खरीदने के बहाने पहुंचे थे। दुकानदार ने ऑइल के पैसे लेकर जैसे ही ड्रॉज में रखे, आरोपियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और ड्रॉज में रखे आठ हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। खबर मिलते ही शहर में बदमाशों की घेराबंदी हुई, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आए। 10. कोविड संकट के एक वर्ष के बाद आज आम लोगों को वैक्सीन लगवाने का मौका मिला। इसकी खुशी उनके चेहरों पर साफ दिख रही थी। जिला अस्पताल विक्टोरिया में एक वरिष्ठ पत्रकार और उनके कई पत्रकारों के अलावा 65 वर्षीय गोविंद कृष्ण पांडे ने टीका लगवाया। साथ में उनकी पत्नी साधना ने भी वैक्सीन लगवाई। बातचीत में गोविंद कृष्ण पांडे ने कहा कि अब डर-डर कर जीने से मुक्ति मिलेगी। खुशी की बात है कि अब आम लोगों के लिए भी टीका उपलब्ध है। बेलबाग थाने के पीछे रहने वाले गोविंद कृष्ण पांडे और उनकी पत्नी साधना (61) के अलावा बड़ी संख्या में बुजुर्ग वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे।