Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
27-Feb-2021

भोपाल (ईएमएस) - सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव में देर रात ट्रांसफार्मर से टकराकर स्काॅर्पियो कुएं में जा गिरी। इसमें सवार TI नीलेश परतेती और पुलिसकर्मी चंदू चौधरी की डूबकर मौत हो गई। छिंदवाड़ा निवासी TI छपारा थाने में पदस्थ थे। वह अपने सहयोगी के साथ क्राइम जांच के सिलसिले में अपनी निजी गाड़ी से कान्हीवाड़ा के लिए निकले थे। लौटते वक्त पोंडी गांव के पास रात करीब ढाई बजे हादसा हो गया। शनिवार सुबह किसान उमराव अपना खेत देखने आया तो उसे कुएं में स्कॉर्पियो गिरी देखी। उसने फौरन पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची बंडोल पुलिस ने गाड़ी और दोनों शवों को बाहर निकलवाया।