Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Feb-2021

आज की दौड़ धूप वाली जिंदगी में आज हर कोई आरामदायक वाहन से यात्रा करना चाहता है , जैसे हवाई जहाज,रेल ,कार बस इत्यादि ,लेकिन आज डोड़ी की सडक पर हमें 55 वर्षीय मूलचंद कुशवाह दिखे जो सायंकाल से उज्जैन से सलकनपुर निकले है । जब भारत सागर न्यूज़ संवाददाता ने उनसे बात करना चाहा और चाय पानी का बोला तो उन्होंने हामी भर दी ,फिर हमारे संवाददाता दिनेश पवार ने अपने ऑफिस में चाय पानी कराने के बाद पूछा तो उन्होंने बताया कि मै माता रानी का भक्त हूं मै पिछले चार साल से सायकल से वैष्णो देवी ,गंगा सागर की यात्रा भी कर चुका हूं। वह अभी तक हजारों किलोमीटर की यात्रा कर चुके है। वैसे मूलचंद मूलतः रायसेन जिले के बैगमगंज के रहने वाले है । उन्होंने बताया कि बैगमगंज से उज्जैन महाकाल के दर्शन करके आया हूं और अब माता रानी के दर्शन करने सलकनपुर जा रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि देश मे अमन चैन और भाई चारा बना रहे यही कामना मातारानी से करता हूं।