Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
25-Feb-2021

अशोकनगर जिले की शाढ़ौरा नगर पंचायत के ड्राइवर संतोष कुशवाह ने बुधवार को अशोकनगर में लेक सिटी के सामने स्थित एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दुर्घटना में उसके दोनों पैरों में फैक्चर आया है। उसने अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।ड्राइवर ने नगर परिषद शाडौरा के सीएमओ राकेश मिश्रा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसकी सेवाएं समाप्त करने की धमकी दी जा रही थी। इसी से आहत होकर उसने जान देने की कोशिश की। इस मुद्दे पर सीएमओ का कहना है कि वो कर्मचारी लगातार कार्य में लापरवाही कर रहा था, जिस कारण उसे नोटिस दिया गया था। नोटिस का जवाब ना देकर उसने दबाव बनाने के लिए यह कदम उठाया है।