Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
20-Feb-2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी घाट पहुँचे नर्मदा जयंती के अवसर पर माँ नर्मदा का पूजन किया। उन्होंने सबकी सुख समृद्धि की प्रार्थना की। और सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से सावधानी ज़रूर रखें। तीन दिवसीय बुधनी महोत्सव प्रारंभ किया जाएगा। अगले वर्ष से नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में महोत्सव आयोजित किया जाएगा। गरीब परिवारों के बच्चों को 12वी की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने पर प्रोत्साहित किया जाएगा। मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी दिए जायँगे। इसके साथ ही उच्च शिक्षा के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं को मध्यप्रदेश शासन द्वारा आर्थिक मदद भी दी जाएगी। स्थानीय निवासियों की मांग अनुसार मुख्यमंत्री ने बताया कि खेल मैदान में लाइट की व्यवस्था की जाएगी।बुधनी घाट पर स्वागत द्वार बनवाया जाएगा। नया थाना भवन बनवाया जाएगा। तहसील स्टाफ क्वार्टर बनाये जायँगे।फ्लाईओवर का सौन्दर्यकरण भी किया जाएगा। इसी के साथ कार्यक्रम से लौटते वक्त मुख्यमंत्री बी जे पी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय दुल्हराम पंजाबी के निवास पर रुक कर परिवार से मिले एवं शोक व्यक्त किया।