Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Feb-2021

होशंगाबाद (ईएमएस) । सड़क सुरक्षा माह के अंर्तगत सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्रालय के सहयोग से संस्था विजयासन देवी मंडल, भोपाल द्वारा शासकीय नर्मदा महाविद्यालय, होशंगाबाद में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे संस्था की अध्य्क्ष रेखा शर्मा के द्वारा परिवहन अधिकारी मनोज तेनगुरिया एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओ. एन. चौबे , रश्मि तिवारी और वरिष्ठ समाजसेवी डॉ योगेश साठे का पुष्प और स्मृति चिह्न के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान परिवहन अधिकारी मनोज तेनगुरिया ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को यातायात संबंधी नियमो की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय सम्बंधित जानकारियां दी। कार्यशाला के दौरान बच्चों के लिए यातायात सम्बंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमे विजेता छात्र छात्राओं को हेलमेट ,प्रमाण पत्र, टी शर्ट, कैप वितरित किये गए। इसके पश्चात एक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया , जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और संकल्प लिया कि सभी पूरी ईमानदारी से सारे यातायात नियमो का पालन करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।