Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
03-Feb-2021

झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया द्वारा 1 फरवरी को झाबुआ जिले में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी उसी को लेकर आज इछावर नगर के आजाद चौक पर कांतिलाल भूरिया का पुतला दहन किया गया। कांतिलाल भूरिया द्वारा टिप्पणी की गई की राम जन्म न्यास निधि के दान में जो राशि दान में ली जा रही है। वह चंदे की राशि को मंदिर निधि में ना देते हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा निधि की राशि का दुरुपयोग करते हुए उस राशि से कार्यकर्ता गण द्वारा गांजा एवं शराब पीकर राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस आपत्तिजनक टिप्पणी से सभी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।