Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
09-Sep-2019

1 कुछ साल में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल खत्म कर देगा भारत - मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्रेटर नोएडा में चल रही कॉन्‍फ्रेंस ऑफ पार्टीज के कार्यक्रम को संबोधित किया । उन्होने कहा कि भारत कुछ साल में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल खत्म कर देगा। अब समय आ गया है कि विश्व के नेताओं को भी इसे गुडबाय कह देना चाहिए। 2 इसरो का दावा सुरक्षित है लैंडर विक्रम चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम को लेकर इसरो की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। इसरो के एक अधिकारी के मुताबिक लैंडर विक्रम में कोई टूट-फूट नहीं हुई है, वह सही सलामत है। लेकिन इसरो के अधिकारी ने साथ ही बताया है कि लैंडर झुकी हुई पोजीशन में है। फिलहाल इसरो लैंडर विक्रम से दोबारा संपर्क साधने की कोशिश में जुटा हुआ है। 3 किसी अधिकारी ने कुछ गलत नहीं किया- पी चिदंबरम भ्रष्टाचार के मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि किसी भी अधिकारी ने कुछ गलत नहीं किया है। वे नहीं चाहते हैं कि इस मामले में किसी ओर की गिरफ्तारी हो। चिदंबरम के ट्विटर अकाउंट से उनकी ओर से परिवार ने ट्वीट किया। 4 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 3 दिवसीय सालाना बैठक खत्म राजस्थान के पुष्कर में जारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 3 दिवसीय सालाना बैठक सोमवार को खत्म हो रही है. बैठक से समापन पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपना संबोधन दिया। 5 लश्कर ए तैयबा रच रहा साजिश खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा की साजिश का खुलासा किया है. इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक लश्कर ने सेना के कैंपों पर हमले की साजिश रची है. खुफिया जानकारी के मुताबिक आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के 4 आतंकी भारतीय सुरक्षाबलों पर हमला कर सकते हैं. 6 मैने भी भरा है चालान - नितन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि बांद्रा-वर्ली सीलिंक पर वाहन की गति तेज होने की वजह से उन पर भी जुर्माना लग चुका है। गडकरी ने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट पास करवाना सरकार की अहम उपलब्धि है। 7कल्याण सिंह ने की भाजपा ज्वाइन राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने सोमवार को फिर से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. राजनीति में वापसी के बाद कल्याण सिंह ने कहा, श्मैं बतौर राज्यपाल कुछ नहीं बोलता था, लेकिन हर रोज डेढ़ घंटा यूपी की जानकारी लेता रहता था.श् 8 अमेरिका और तालिबान के बीच शांति वार्ता रद्द अमेरिका और तालिबान के बीच शांति वार्ता होने से पहले ही रद्द हो गई. काबुल में अमेरिकी सैनिक की हत्या किए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतिम समय पर शांति वार्ता को रद्द कर दिया. 10 सेंसेक्स 164 अंक चढ़कर 37145 पर बंद शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन फायदे में रहा। सेंसेक्स 163अंक की बढ़त के साथ 37,145पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 37,244तक चढ़ा था। निफ्टी की क्लोजिंग 56प्वाइंट ऊपर 11,003.05 पर हुई। इंट्रा-डे में 11,028.85 का उच्च स्तर छुआ।