Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
20-Aug-2026

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर बैन लगे अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग यानी USCIRF ने RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। आयोग ने अमेरिकी सरकार से RSS नेताओं को राजनयिक सम्मान नहीं देने और उनके साथ उच्चस्तरीय बैठकें नहीं करने को कहा है।आयोग के चेयरमैन आसिफ महमूद ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी RSS के सदस्य हैं और इसके सहयोगी संगठनों ने धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले किए हैं।महमूद का यह बयान RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे से कुछ दिन पहले आया है। भागवत 25 अगस्त से अमेरिका कनाडा और ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे। सरकार जेन-Z से करेगी बात वन डे-वन यूनिवर्सिटी प्लान मोदी सरकार युवाओं से जुड़ने के लिए रोज एक यूनिवर्सिटी में एक केंद्रीय मंत्री भेजने की योजना बना रही है। मंत्री छात्रों से उनकी चिंताओं पर बात करेंगे और देश से जुड़े मुद्दों पर उनका नजरिया समझेंगे।‘वन डे वन यूनिवर्सिटी’ कार्यक्रम के तहत मंत्री तय यूनिवर्सिटी में जाकर छात्रों से अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वे छात्रों की राय सुनेंगे और खासकर युवाओं व छात्रों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। सूत्रों के मुताबिक इसके जरिए जेन Z से सीधे जुड़ना है। राहुल बोले- सरकार बैकफुट पर हमें आक्रामक रहना है राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस नेताओं से कहा कि मोदी सरकार बैकफुट पर है। हमें उसके खिलाफ ज्यादा आक्रामक रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा एकता हमारी पार्टी की ताकत TMC को देखिए कैसे बिखर गई। नरेंद्र मोदी का शासन आखिरी दौर में है और उनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है। दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने अवैध ढांचों को बुधवार देर रात बुलडोजर से हटा दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक ये ढांचे हाई कमीशन की तय सीमा से बाहर बने थे।पाकिस्तान हाई कमीशन का ऑफिस दिल्ली के चाणक्यपुरी के शांतिपथ पर है। यहां बैरिकेड फेंसिंग और वीजा सेक्शन के पास कतार प्रबंधन के लिए बनाए गए ढांचे भी हटाए गए।यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब दो दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड और पार्किंग पोल हटाए गए थे। दिल्ली-NCR में बारिशMP के कई जिलों में बाढ़ के हालात देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। एयरपोर्ट रोड पर द्वारका अंडरपास समेत कई इलाकों में पानी भर गया जिससे लोगों को मुश्किल हुई। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चार दिनों से बारिश हो रही है। पिछले तीन दिन में 205 मिमी पानी गिरा। शहर के कई इलाकों में 5 फीट तक पानी भर गया। घरों-हॉस्टल में पानी भर गया। बुधवार को करीब 2000 छात्र हॉस्टल छोड़कर चले गए। आज भी 9 जिलों में रेड अलर्ट है।