नेपाल में बाढ़ से बिहार में हाई अलर्ट नेपाल के रसुवा में बुधवार को बाढ़ से तबाही के बाद बिहार की गंडक नदी में पानी बढ़ने लगा है। बाढ़ के बाद गंडक नदी में 3 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है। फ्लैश फ्लड का खतरा भी है। बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इस बाढ़ के चलते यूपी के महराजगंज और कुशीनगर को भी अलर्ट पर रखा गया है। नदी किनारे बसे गांवों को खाली कराया जा रहा है। पीएम मोदी का खेलो इंडिया में युवाओं-खिलाड़ियों से संवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 1500 से ज्यादा जगहों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद किया। यह कार्यक्रम खेल मंत्रालय के ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात PM के साथ’ अभियान के तहत आयोजित किया गया ।इसका मकसद युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना है। कार्यक्रम 29 अगस्त को होने वाले नेशनल स्पोर्ट्स डे से दो दिन पहले हो रहा है। दिल्ली- 21 साल की मॉडल की घर में घुसकर हत्या दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार शाम 21 साल की मॉडल की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोप जिम ट्रेनर इमरान पर लगा है। वह पिछले कुछ समय से युवती को जानता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार को युवती मुस्कान के परिजन बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आंध्र प्रदेश में बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर7 की मौत आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में गुरुवार को एक बस ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।हादसा चिलकलूरिपेट मंडल के अड्डा रोड के पास हुआ। बस विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही थी तभी उसने 15 यात्रियों को लेकर जा रहे ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। अमेरिका के मोंटाना में परिवार के 8 लोगों की हत्या अमेरिका के मोंटाना के बिलिंग्स शहर में रविवार शाम एक परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब परिवार के लोग एक साथ डिनर कर रहे थे। आरोपी ने सबको गोली मारने के बाद घर में आग लगा दी। फिर खुद को भी शूट कर लिया। आरोपी के अलावा मरने वाले लोग एक ही परिवार की चार पीढ़ियों से थे। इनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक उन्हें रविवार शाम करीब 6 बजे घर से गोली चलने की सूचना मिली थी।