मंदिर में कांवड़िए दानपेटियों पर चढ़े VIDEO उज्जैन के महाकाल मंदिर में बुधवार को ओंकारेश्वर से आए कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। नंदी हॉल में प्रवेश की मांग कर रहे कांवड़ियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की। रोकने के दौरान मंदिर के 4 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इंदौर में कांग्रेस ने लोन पर शक्कर बांटी बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस गुरुवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ता राजवाड़ा और मंगल नगर पेट्रोल पंप समेत शहर के 24 ब्लॉक में प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ता शक्कर की बढ़ती कीमत पेट्रोल-गैस के दाम और बिजली की दरों को लेकर विरोध जता रहे हैं। आंदोलन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर किया जा रहा है। युवक को वकील ने 10 सेकेंड में 15 थप्पड़ मारे...VIDEO बालाघाट कोर्ट परिसर के बार रूम में वकील ने एक युवक को जमकर पीटा। लात-घूसे मारे और करीब 10 सेकेंड में 15 थप्पड़ बरसाए। चेहरे पर 4-5 घूंसे मारे। बार रूम में कॉलर पकड़कर घसीटा और बाहर भी पीटा। वकील ने गर्दन भी मरोड़ दी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया पंचायतन मंदिर का शिलान्यास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार शाम श्रावण मास के पावन अवसर पर सपत्नीक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। उन्होंने खेड़ीघाट स्थित प्रसिद्ध श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक विधि-विधानपूर्वक मां राजराजेश्वरी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धापूर्वक मां राजराजेश्वरी का पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि शांति एवं कल्याण की कामना की। टीकमगढ़ में 24 घंटे के दौरान 2.6 इंच बारिश मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव है। गुरुवार को पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक सागर रीवा और शहडोल संभाग में मानसूनी सिस्टम का असर रहेगा।